Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में शराब व चूरापोस्त की तस्करी करते ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार

Smuggling In Ludhiana: शहर की दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने दो आरोपितों को शराब व चूरापोस्त की तस्करी करते गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने शराब के साथ गिल कॉलोनी लोहारा निवासी सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआइ जरनैल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपित शराब की तस्करी करता है, जिसे पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 11 बोतल शराब बरामद हुई।
वहीं दूसरे मामले में थाना डेहलों की पुलिस ने चूरापोस्त की तस्करी करते एक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम चित्तौड़गढ़ राजस्थान निवासी विनोद है। पुलिस के अनुसार उन्हें जानकारी मिली थी कि आरोपित अपने कंटेनर में चूरापोस्त की तस्करी करता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी शुरू की और आरोपित को तलाशी के लिए रोक लिया। जिसके कंटेनर से पांच किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है।



