में छत पर सोया रह गया परिवार, चोरों ने नगदी व गहनों पर कर दिया हाथ साफ

08_06_2021-thief__21719007

सुखदेव नगर टिब्बा के इलाके में एक परिवार छत पर सोया था तो चोरों ने उसके घर से नगदी, सोने के गहने व मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता परिवार को अगले दिन सुबह लगा। जिसकी शिकायत उन्होंने थाना टिब्बा की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला पुलिस ने सुखदेव नगर निवासी मयंक जैन के बयानों पर दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि 14 मई की रात ज्यादा गर्मी होने के चलते वह छत पर सोया था। जब अगले दिन सुबह उठकर कमरे पर आया तो देखा की अलमारी का ताला टूटा हुआ था, जहां से 40 हजार रुपए की नगदी, सोने की बालियां व मोबाइल फोन चोरी था। जिसकी शिकायत उसने तुरंत कंट्रोल रूम पर पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

You may have missed