Ludhiana Covid News Update: नौ और संक्रिमतों की मौत, नए संक्रिमतों की केस घटकर 139 हुए

08_06_2021-corona_punjab_21719135

उद्योग नगरी में कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। इससे लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि संक्रमण से मौतों का सिलसिला अब भी जारी है। मंगलवा को लुधियाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए। वहीं, 9 संक्रिमतों की मौत दर्ज की गई। ताजा 139 मामलों में से 115 लुधियाना से संबंधित हैं जबकि 24 मामले दूसरे जिलों के हैं। जिन 9 संक्रिमतों की मौत हुई है, उनमें से छह लुधियाना के थे। शेष अन्य स्थानों से संबंधित थे। जिले में अब तक कोरोना के कुल 89,229 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 2041 संक्रिमत दम तोड़ चुके हैं। वर्तमान में जिले में एक्टिव केस 2110 रह गए हैं।

 

You may have missed