फतेहजंग सिंह बाजवा ने बस स्टैंड बनाने का लिया जायजा

07_06_2021-07grp_31_07062021_398-c-2_21716544_19201

विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा ने सोमवार को बहिश्ती मकबरा रोड के निकट छप्पड़ वाली जगह पर बस स्टैंड बनवाने के लिए जायजा लिया। फतेहजंग सिंह बाजवा ने जमाते अहमादिया के प्रतिनिधि चौधरी अब्दुल वासे से कहा कि जमाते अहमादिया शहर का कूड़ा कर्कट अन्य स्थान पर फैंकवाने के लिए कुछ एकड़ भूमि उपलब्ध करवा दे तो हम यहां पर कूड़ा फेंकने की बजाए खूबसूरत पार्क बना देंगे।

उन्होंने कहा कि बहिश्ती मकबरा के इर्द गिर्द इलाके को साफ सुथरा तथा खूबसूरत बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार विकास कार्यो के लिए काफी फंड हलके के विकास पर खर्च कर रही है। हमारी योजना नई सड़क पर बस स्टैंड बनाने की है। इसका जायजा लेने वह आज नगर कौंसिल के ईओ बृज भूषण त्रिपाठी और नायब तहसीलदार अमरजीत सिंह के साथ यहां पहुंचे हैं। पत्रकार द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कि आबादी के बीच तंग सड़क के पास बस स्टैंड बनाना क्या उचित है तो उन्होंने कहा कि यह स्थान बस स्टैंड के लिए उपयुक्त है।

चौधरी अब्दुल वासे ने विधायक को बताया कि बहिश्ती मकबरा के साथ दुनिया भर के अहमदी मुस्लमानों की आस्था जुड़ी हुई है। इसके इर्द गिर्द गंदगी के डंप बनाने से अहमदिया समुदाये के लोगों के जकाबात को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने यहा से डंप हटवाने तथा इस स्थल का सुंदरीकरण किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर जमाते अहमादिया के सैक्रेटरी शरीफ उल हस्न मौजूद थे।

You may have missed