जालंधर के काशी नगर का युवक 11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी

2020_7$largeimg_1531119942

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 11 ग्राम हेरोइन के साथ हिरासत में लिया है। आरोपित युवक वरुण काशीनगर का रहने वाला है। थाना प्रभारी भगवान सिंह भुल्लर ने बताया कि सोमवार शाम सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान काशी नगर के पास एक युवक ने पुलिस को देख कर अपनी जेब से एक लिफाफा निकाल कर फेंका। इसके बाद शक होने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। जब लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से 11 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान वरुण कुमार उर्फ सांगा के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान वरुण ने बताया कि वह ग्राहकों को हीरोइन बेचने की फिराक में घूम रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करते हुए उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आता था।

You may have missed