11 बोतल अवैध शराब और पांच ग्राम हेरोइन समेत दो लोगों काबू

drug-abuse

अवैध शराब और हेरोइन समेत दो काबू

बुल्लोवाल/हरियाना। जिला पुलिस ने 11 बोतल अवैध शराब और पांच ग्राम हेरोइन समेत दो लोगों को काबू किया है। थाना हरियाना पुलिस के एएसआइ परमजीत सिंह ने बोधनाथ वासी मोहल्ला राणका (हरियाना) को 11 बोतल अवैध शराब सहित पकड़ा है। इसी तरह थाना बुल्लोवाल के एएसआइ कुलवंत सिंह कर्मचारियों के साथ नसराला की तरफ जा रहे थे कि सामने से व्यक्ति पैदल आ रहा था। वह पुलिस को देख पीछे को जाने लगे। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो जेब से पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसकी पहचान जसपाल सिंह निवासी नसराला के रूप में हुई है।

You may have missed