टांडा पुलिस की नशा तस्करों पर दबिश, 95 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ दो लोग गिरफ्तार

escaping-handcuffs

टांडा पुलिस ने 95 ग्राम नशीले पदार्थ सहित दो लोगों को काबू करके मामला दर्ज कर लिया है। एसआइ जसवीर सिंह साथी पुलिस कर्मचारियों के साथ नाकाबंदी के लिए गांव हंबड़ा की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही चोरस्ता झावा के पास पहुंचे तो सामने से व्यक्ति पैदल चला आ रहा था जो पुलिस को देख पीछे को जाने लगा।

पुलिस ने शक पड़ने पर उक्त व्यक्ति को काबू करके तलाशी ली जिस पर उसकी जेब से 40 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। उसकी पहचान राजविंदर सिंह उर्फ राजू वासी गांव मोहा के रूप में हुई है। पुलिस अभी कार्रवाई कर ही रही थी कि उसी समय एएसआइ रछपाल सिंह ने एक व्यक्ति को दशमेश नगर हड्डा रोड़ी के पास 55 ग्राम नशीला पदार्थ समेत गिरफ्तार किया। उसकी पहचान विनोद कुमार वासी चक्कशेरा थाना मुकेरियां के रूप में हुई है।

 

You may have missed