Vaccination in Chandigarh: चंडीगढ़ में अब तक 3.79 लाख लोगों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में टीकाकरण अभियान जोरों पर है। शहर में अब तक 3,79, 547 लोग कोरोना टीकाकरण करा चुके हैं। बीते 24 घंटे में 1,892 लोगों ने टीकाकरण कराया। 18 से 44 साल की उम्र के 1,707 लोगों का टीकाकरण किया गया। अब तक 3,79,547 लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 24,794 हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,406 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 22,702 फ्रंटलाइन वर्कर वैक्सीन की पहली डोज और 14,206 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 18 से 44 साल की उम्र के अब तक 70,972 लोग वैक्सीन की पहली डोज और आठ लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं।
विभाग ने 45 से 60 साल की उम्र के 1,09,333 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 13,206 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। 60 साल से अधिक उम्र के 76,631 लोग वैक्सीन की पहली डोज और 33,298 दूसरी डोज लगवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 35,679 हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। 24,794 यानी 69.49 फीसद हेल्थ केयर वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं। इसके अलावा 30,154 फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। 22,702 यानी 75.29 फीसद फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करा चुके हैं।
शहर में आज यहां आएगी मोबाइल टेस्टिंग टीम
मोबाइल टीम नंबर जगह
एमटी नंबर-1 आइएसबीटी सेक्टर-17
एमटी नंबर-2 हेल्थ एंड वेलनेस सेटर सेक्टर-11
एमटी 45 ईएसआइ रामदरबार
एमटी एमएम कंटेनमेंट एरिया ईस्ट जोन और रेलवे स्टेशन
एमटी 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिटको
एमटी 6 सब्जी मंडी सेक्टर-26



