Covid War Room Meeting: चंडीगढ़ में हरियाणा की तर्ज पर पाबंदियों में मिल सकती है छूट?

07_06_2021--loot__21715508_123042487

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने पाबंदियों को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इसके साथ ही कई तरह की छूट भी दी हैं। मॉल और मार्केट को बड़ी राहत दी है। इसी तर्ज पर चंडीगढ़ प्रशासन भी सोमवार यानी आज दोपहर बाद फैसला लेगा।

चंडीगढ़ में भी कोरोना के मामले 80 से भी नीचे आ चुके हैं। जो बेहद सुखद संकेत है। इसलिए अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि चंडीगढ़ में पाबंदियां कम होंगी और राहत का सिलसिला आगे बढ़ेगा। मार्केट खोलने का समय दो घंटे बढ़ाया जा सकता है। इसकी सुगबुगाहट पहले से ही हो रही है। इसके साथ ही जिम, स्पा और मॉल खोलने का भी प्रशासन पर बड़ा दबाव है। इनसे जुड़े हजारों लोगों के रोजगार दांव पर लगे हैं। जिम ट्रेनर प्रदर्शन कर मंजूरी की मांग कर रहे हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यूटी प्रशासन निर्णय लेगा।

आज दोपहर बाद प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अधिकारियों की कोविड वॉर रूम मीटिंग बुलाई है। पंजाब राजभवन में यह मीटिंग होगी। इस मीटिंग में प्रशासन के अधिकारियों के साथ हेल्थ एक्सपर्ट भी शामिल होंगे, जो मौजूदा हालात पर अपनी अपडेट और जरूरी सुझाव प्रशासक को देंगे। इतना ही नहीं पंचकूला, मोहाली और चंडीगढ़ में एकरूपता रहे। इसलिए पंचकूला और मोहाली के अधिकारी भी इस मीटिंग में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे।

अब देखना यह है कि आखिर प्रशासक किन चीजों में छूट देते हैं। कई तरह के कयास प्रशासन से लग रहे हैं। दो महीने से शहर पाबंदियों से जकड़ा है। हालांकि मार्केट खुलने के बाद थोड़ी चहलकदमी बढ़ी है, लेकिन अभी भी होटल-रेस्टोरेंट में इन-डाइनिंग सुविधा नहीं हैं। केवल टेक-अवे और होम डिलीवरी की सुविधा ही दी जा रही है, जबकि हरियाणा सरकार 50 फीसद क्षमता के साथ इन्हें चलाने की मंजूरी दे चुकी है। इतने कस्टमर अब वहां बैठकर खाना खा सकते हैं। इसी तरह से घर के बाहर शादियों की मंजूरी भी दी गई है।

You may have missed