चालान न भुगतान पर वाहन हो रहे ब्लैक लिस्टेड

07_06_2021-06grp_34_06062021_398-c-2_21715107_85753

गुरदासपुर

अगर आपने ट्रैफिक चालान सही समय पर नहीं भरा है तो जल्दी से जल्दी भुगतान कर दें नहीं तो आने वाले समय में आपके रजिस्ट्रेशन को लेकर कोई भी कार्य रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिस में नहीं होगा। विभाग की ओर से ऐसे दो हजार से अधिक वाहन ब्लैक लिस्टेड कर दिए गए थे। विभाग को मजबूर होकर ऐसे वाहन ब्लैक लिस्टेड करने पड़ रहे हैं।

पुलिस कर्मचारियों की ओर से ट्रैफिक नाके के दौरान अक्सर वाहन चालकों से उनसे रजिस्ट्रेशन, ड्राइविग लाइसेंस, बीमा पालिसी व प्रदूषण पर्ची को लेकर पूछताछ की जाती है। इनमें से एक बी चीज अधूरी होने पर चालान कटा तो जुर्माना करीब 5000 हजार रुपये के आसपास होता है। भारी भरकम जुर्माने की वजह से लोग ट्रैफिक चालान का भुगतान करने से गुरेज कर रहे हैं। नतीजा आरटीए आफिस में इस समय 5000 से ऊपर वाहनों की रजिस्ट्रेशन ऐसी पड़ी है। जिन लोगों ने अपने ट्रैफिक चालान का भुगतान नहीं किया है।

वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की मार लोगों पर इस कदर पड़ी है कि लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके हैं। विभागीय कर्मचारी गुरनाम कुमार के मुताबिक लोगों का कामकाज कम होने के कारण ट्रैफिक चालान कटने के बाद लोग इसका भुगतान करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक चालान का भुगतान ना करना लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है जबकि इन लोगों को कोरोनावायरस वैश्विक महामारी की वजह से आर्थिक तौर पर भी कमजोर है।

भुगतान के ब्लैक लिस्ट से बाहर होगा वाहन

रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिस के अधिकारी बलदेव रंधावा के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का वाहन ब्लैक लिस्टेड है तो उसे अपने ट्रैफिक चालान या फिर टैक्स संबंधी जल्द से जल्द भुगतान करना होगा। भुगतान करने के बाद ही ऐसे व्यक्ति का ब्लैक लिस्टेड वाहन विभाग की ओर से सही किया जाएगा।

You may have missed