Gangwar in Ludhiana : शुभम व पुनीत गैंग के 9 बदमाश गिरफ्तार, पकड़े गए बदमाशों में 3 नाबालिग

article133900

Gangwar in Ludhiana : शहर में पिछले कुछ दिन से गुंडागर्दी कर रहे बदमाशों में से नौ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें शुभम अरोड़ा गैंग के तीन आरोपित नाबालिग हैं जबकि छह बदमाश पुनीत बैंस मनी गैंग के हैं। पिछले कुछ दिन से दोनों गैंग के बदमाश एक-दूसरे के गुट पर हमले कर रहे थे। इन हमलों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। सोमवार शाम को इस मामले में घायल हुए आकाश सोनी उर्फ नना डान की मौत की चर्चा होती रही। हालांकि बाद में उसके स्वजनों ने इस खबर को गलत बताया।

एडीसीपी वन डा. प्रज्ञा जैन का कहना है कि पुलिस ने वारदात की जगह की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाली है। इस आधार पर टिब्बा रोड इकबाल नगर के प्रिंस कुमार, गुरमेल नगर के रंजीत कुमार, नीरज, पीयूष, रोहित व धर्मपुरा के पंकज को गिरफ्तार किया है। इन्हें अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शुभम गैंग के तीन आरोपित नाबालिग हैं। उन्हें बाल सुधार गृह भेजा है। इनसे वारदात में इस्तेमाल तलवारें, दातर और बेसबाल बैट बरामद कर लिए गए हैं। पूछताछ के लिए जेल में बंद गैंगस्टरों को भी जल्द प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

वारदात वाले इलाकों में बढ़ाई गश्त

शहर के जिन इलाकों में बदमाशों ने वारदातें की थी वहां पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। थाना प्रभारियों को भी रोजाना वहां नाके लगाने के लिए कहा है। पुलिस का कहना है कि अराजक तत्वाें काे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

पुलिस ने किया था केस दर्ज

थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने गुरु अर्जुन देव नगर निवासी मेजर सिंह की शिकायत पर इलाके के अरुण शर्मा, दौलत काॅलोनी निवासी विशाल, डिवीजन नंबर 3 निवासी मनी लोरेंस, शिवाजी नगर निवासी करण वालिया तथा भामियां रोड निवासी हिमांशु वर्मा पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 3 जून की रात 8.30 बजे वो अपने घर के बाहर गली में खड़ा था। उसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते आरोपितों ने हथियारों के साथ लैस होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल करने के बाद वह जान से मारने की धमकियां देके फरार हो गए। उसे इलाज के लिए ईएसआई (ESI) अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

You may have missed