COVID 3rd Wave Update: दिसंबर के बाद आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, साउथ अफ्रीका व ब्राजील वेरिएंट यहां आया तो नहीं बचा पाएगी वैक्सीन

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सितंबर-अक्टूबर में तीसरी लहर आ सकती है। क्रिश्चन मेडिकल कालेज एंड अस्पताल (CMC&H) लुधियाना के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग के प्रमुख डाॅ. क्लारेंस जे सैमुअल पिछले डेढ़ साल से प्रीडेक्टिव माॅडलिंग (लाॅजिस्टिक माॅडलिंग) के जरिये कोरोना के ट्रेंड का आकलन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी नहीं है कि अगर हम बड़ी आबादी को वैक्सीन लगा दें और अनुशासन में रहें तो तीसरी लहर को रोक सकते हैं या इसकी तीव्रता को कम कर सकते हैं। अब तक जिले व पंजाब में कोरोना ट्रेंड को लेकर उन्होंने जो आकलन किया था वह सही साबित हुआ है।
डाॅ. क्लारेंस कहते हैं कि उनके हिसाब से तीसरी लहर अगले साल आ सकती है। इस बार फरवरी से लेकर अब तक दूसरी लहर में वायरस तेजी से फैला है। जिले व पंजाब की बड़ी आबादी संक्रमित हो चुकी है। बहुत लोग ऐसे भी होंगे जिनका टेस्ट नहीं हो पाया है। इनमें कम से कम छह महीने तक एंटी बाडी रहेंगे। पहली लहर में चार से छह महीने की एंटीबाडी शरीर में रही थी। जून, जुलाई और अगस्त में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा दें तो तीसरी लहर के आने की संभावना दिसंबर के बाद ही है। जब तीसरी लहर आएगी उससे पहले सरकार को पब्लिक हेल्थ सिस्टम को मजबूत करना होगा। अभी पूरा ध्यान वेंटिलेटर, पीडियाट्रिक वार्ड पर दिया जा रहा है। कांटेक्ट ट्रेसिंग, फोलोअप और रिपोर्टिंग सिस्टम को मजबूत करना होगा।
विदेश से आने वालों पर रखनी होगी निगरानी :
जब एयरपोर्ट खुल जाएंगे तो विदेश से आने वाले लोगों का क्वारंटाइन व आइसोलेशन बहुत जरूरी होगा। इसका पालन गंभीरता, सजगता, ईमानदारी और सख्ती से करवाना होगा। खासकर हाई रिस्क एरिया से आने वालों पर अधिक फोकस करना होगा। अगर इसमें लापरवाही बरती गई तो तीसरी लहर अगले महीने भी शुरू हो सकती है। हम पहले भी देख चुके हैं कि बहुत से संक्रमित लोग विदेश से आकर घूमते रहे हैं।
तीसरी लहर का मतलब ?
तीसरी लहर का मतलब यह है कि एक वायरस जिसके लिए हमारे पास इम्यूनिटी नहीं है। इसमें इम्यूनिटी एस्केप कहते हैं। इम्यूनिटी एस्केप हैै, साउथ अफ्रीका वायरस। हमारे देश में जो वायरस है उसके खिलाफ इम्यूनिटी के लिए वैक्सीन है। लेकिन साउथ अफ्रीका और ब्राजील वेरिएंट से यह वैक्सीन नहीं बचाती है। अगर वह वायरस हमारे यहां आता है तो तीसरी लहर शुरू हो जाएगी।



