लक्षद्वीप में संशोधन कानूनों के विरोध में 12 घंटे की भूख हड़ताल, लक्षद्वीप बचाओ मोर्चा ने किया प्रदर्शन

download

लक्षद्वीप। लक्षद्वीप के निवासियों ने प्रशासन द्वारा लागू की गई नीतियों के विरोध में सोमवार को 12 घंटे की भूख हड़ताल की। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। अपने घरों के बाहर सभी ने हाथों में तख्तियां लेकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कठोर कानून वापस लेने की मांग की है। यह प्रदर्शन लक्षद्वीप बचाओ मोर्चा ने आहूत किया था।

द्वीप के लोग प्रशासक प्रफुल्ल खोडा पटेल द्वारा लाए गए नए संशोधनों का विरोध कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये संशोधन द्वीप के लोगों के हितों के खिलाफ है। द्वीप के निवासी लक्षद्वीप समाज विरोधी गतिविधि रोकथाम नियम (गुंडा अधिनियम), लक्षद्वीप पशु संरक्षण नियम और लक्षद्वीप पंचायत नियम 2021 एवं अन्य का विरोध कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे लोगों ने कहा कि हम इन द्वीपों में हितों की सुरक्षा चाहते हैं। प्रशासन हमारी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है, इसलिए हमने विरोध प्रदर्शन किया है।

मामला दरअसल शराब (Alcohol) पर लगा प्रतिबंध हटा देने का और बीफ(Beef) को प्रतिबंधित कर देने का है। बताया गया कि लक्षद्वीप में कुछ फीसद लोगों को छोड़कर सभी मुस्लिम आबादी के लोग बसे हुए हैं। वहां पर बीफ पर प्रतिबंध नहीं था, लेकिन शराब पर प्रतिबंध था, लेकिन अब लक्षद्वीप के प्रशासक ने बीफ को प्रतिबंधित करते हुए शराब पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है।

You may have missed