लुधियाना सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान हवालातियों से मोबाइल, सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद

Ludhiana-Jail-1585372988412

लुधियाना, जेएनएन। सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान हवालातियों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ है। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दायर कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला पुलिस ने सेंट्रल जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट सुरिंदर कुमार के बयानों पर दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उनकी टीम 6 जून को सेंट्रल जेल में तलाशी कर रही थी। जहां हवालातियों से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, तीन जरदे की पुड़िया व 700 रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने सामान अपने कब्जे में लेकर आरोपितों को नामजद कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

जेल में नशों की रेगुलर सप्लाई चेन

मोबाइल के अलावा जेल में नशीले पदार्थों की बरामदगी भी होती रही है। जो यह साबित करती है कि जेल में नशों की रेगुलर सप्लाई चेन है। विगत महीने में दो पुलिस मुलाजिम ही जेल में तंबाकू ले जाते पकड़े गए हैं। छह महीने पहले भी दो मुलाजिमों को गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा सीआरपीएफ व जेल गार्द फेंका (बाहरी दीवार से फेंकना) रोकने में भी असफल रही है। हालांकि जेल की बाहरी दीवार के साथ पुलिस व पीसीआर की टीमें गश्त करती हैं।

 

You may have missed