महाराष्ट्र में अग्निकांड:पुणे में सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग, 8 महिलाओं की मौत; अभी भी कई मजदूर फंसे

ww_1623068955

पुणे के पिरंगुट MIDC इलाके में एक सैनेटाइजर बनाने वाली फैक्ट्री में शम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई है। आग के कारण फैक्ट्री में फंसी 37 में से 8 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई है। अभी भी कई कर्मचारी गायब हैं। फैक्ट्री से निकलने वाला गहरा काला धुआं आसपास के इलाके मे फैल रहा है। फिलहाल फैक्ट्री में अभी भी कई मजदूर फंसे हुए हैं।

मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों और दो दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड कर्मी उनके रेस्क्यू का काम कर रहे हैं। सैनेटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होती है इस कारण से आग बहुत तेजी से फैल रही है।

हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट एक बड़ी वजह हो सकती है। मुलशी के तहसीलदार, अभय ने बताया कि दमकल की 3 गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर पुलिस निरीक्षक अशोक धूमल भी पहुंचे हुए हैं

You may have missed