PSEB 12th Exam 2021: 12वीं की परीक्षा रद्द होने की संभावना, पढ़ें अपडेट्स

PSEB 12th Exam 2021: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की 12वीं परीक्षा 2021 के आयोजन या रद्द होने के संबंध में अबतक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, स्थानीय दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, 12वीं की परीक्षा को रद्द किए जाने की संभावना है। ऐसी उम्मीद है कि पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा पर सीबीएसई (CBSE) के मार्ग का अनुसरण कर सकता है।
12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 पर पीएसईबी द्वारा अभी तक अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, PSEB के एक अधिकारी ने बताया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 रद्द की जा सकती है और मुख्यमंत्री कुछ ही दिनों में इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा मूल्यांकन मानदंड निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है और पीएसईबी निश्चित रूप से छात्रों के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेगा।
इससे पहले, पंजाब बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के लिए सिर्फ तीन अनिवार्य विषयों की परीक्षा आयोजित कराने पर विचार किया जा रहा था। पीएसईबी के अध्यक्ष योगी राज शर्मा ने पहले कहा था कि 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के प्रश्नपत्र तैयार हो चुके हैं और उत्तर पुस्तिकाएं भी छप चुकी हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए लगभग 3.2 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा के लिए राज्य भर में कुल 2600 केंद्र बनाए गए थे। अध्यक्ष ने कहा था कि पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 पर अंतिम निर्णय हितधारकों के साथ गहन चर्चा के बाद ही लिया जाएगा।
उम्मीद है कि राज्य शिक्षा बोर्ड स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा को देखते हुए पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द कर सकता है। हालांकि, अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्रों को स्थिति अनुकूल होने पर पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2021 में बैठने का मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि पंजाब बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर 10वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया था। परिणाम की घोषणा 17 मई, 2021 को की गई थी।



