कारिडोर के किनारे धंसे, पौधे सूखे, लाइटें गुल

06_06_2021-06grp_21_06062021_398-c-2_21713386_18235

बाबा नानक

कोरोना महामारी के कारण सवा साल से बंद पड़े डेरा बाबा नानक स्थित करतारपुर कारिडोर की भी सुध नहीं ली जा रही है। इससे इसकी सुंदरता को ग्रहण लग रहा है। कारिडोर के किनारे धंस चुके हैं जबकि पौधे सूख गए और एलईडी लाइटें गुल हो चुकी हैं। कारिडोर पर आने वाले लोगों में इसकी हालत को देखकर रोष पाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अरबों रुपये की लागत से साल 2019 में करतारपुर कारिडोर का निर्माण करवाया गया था। तब यहां से देश विदेश से लोग पाकिस्तान स्थित करतारपुर कारिडोर के दर्शन करने के लिए आते थे। मगर साल 2020 मार्च माह में कोरोना महामारी के कारण इसे बंद कर दिया गया था। तब से नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा अच्छी तरह से देखरेख न किए जाने के चलते इसकी सुंदरता को ग्रहण लगता जा रहा है।

श्रद्धालु गुरनाम सिंह, सुखदेव सिंह, भूपिदर सिंह, प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह, रघबीर सिंह, कंवरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह आदि ने बताया कि नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया द्वारा निर्धारित की गई सीगल कंपनी ने नेशनल हाईवे 354 के गांव मान से लेकर डेरा बाबा नानक की राष्ट्रीय सीमा तक 3.6 किलोमीटर का कारिडोर करोड़ों रुपये की लागत से तैयार करवाया था। मगर 16 मार्च को महामारी के चलते केंद्र सरकार ने इसे बंद करवा दिया था। कारिडोर बंद होने के बाद इसकी सुध न लिए जाने से कारिडोर पर लगे अलग अलग प्रकार के पौधे देखभाल न होने के कारण नष्ट हो चुके हैं।

कोरिडोर के किनारे व लगाई गई एलईडी लाइटें भी गुल हो चुकी हैं। कारिडोर की सफाई न होने से घास बूटी व जंगली बूटी उगने से इसकी सुंदरता आलोप होती जा रही है। उन्होंने मांग की कि जल्द इसकी सुध ली जाए और पौधों की संभाल व लाइटों को चलाने के अलावा धंसते जा रहे किनारों की रिपेयर की जाए।

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया के संबंधित अधिकारियों का कहना है कि कंपनी को लाइटों का टेंडर दिया हुआ था। कोरिडोर की सभी लाईटें ठीक की जा रही हैं। इसके अलावा झाड़ियों की सफाई और पौधों की संभाल के अलावा धंसे हुए किनारों की मरम्मत की जा रही है।

You may have missed