वेटरनरी विश्वविद्यालय को देश के कुल वेटरनरी विश्वविद्यालयों में हुआ c

लुधियाना 13 अगस्त 2024 (अमरीक सिंह प्रिंस )
गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना को राष्ट्रीय संस्थान रैंकिंग फ्रेमवर्क 2024 सूची में देश के सभी वेटरनरी विश्वविद्यालयों में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह स्थान प्राप्त करना यह दर्शाता है कि पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय पशु चिकित्सा विज्ञान, पशु विज्ञान, मत्स्य पालन और मुर्गी पालन में अनुसंधान और शिक्षा के लिए पूरी तरह से समर्पित है।
विश्वविद्यालय ने न केवल अपने मुख्य क्षेत्र में बल्कि कुल कृषि विश्वविद्यालयों में भी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हुए 24वां स्थान प्राप्त किया है। इस बार इसे कुल 50.50 अंक मिले जो 2023 में 47.79 थे यानी करीब 2.73 अंक की बढ़ोतरी। इस वृद्धि का श्रेय विश्वविद्यालय के शिक्षण, अनुसंधान, व्यावसायिक गतिविधियों और उत्कृष्ट छात्रों को तैयार करने को जाता है।
डॉ इंद्रजीत सिंह, वाइस चांसलर ने कहा कि हमारी सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों और पूर्व छात्रों को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे हमें और अधिक प्रयास से अपने लक्ष्य हासिल करने का प्रोत्साहन मिला है। विश्वविद्यालय की यह उल्लेखनीय उपलब्धि इसी प्रकार जारी रहेगी तथा पशु पालकों की समस्याओं एवं चुनौतियों का समाधान करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने पेशेवर गुणों को और बेहतर बनाएंगे और देश के बाकी पशु चिकित्सा संस्थानों में गहरी छाप छोड़ेंगे।



