ब्लैक फ़ंगस: चार सर्जरी, एक आँख गंवाई लेकिन नहीं छोड़ा हौसला, गुजरात की महिला की कहानी

_118760681_whatsappimage2021-05-31at1.08.20pm
कोविड से जूझते भारत में रिपोर्टों के मुताबिक़ अभी तक 12,000 से ज़्यादा म्यूकरमायकोसिस या ब्लैक फ़ंगस के मामले सामने आ चुके हैं.

आकलन ये है कि इस बीमारी से संक्रमित क़रीब 50 प्रतिशत लोगों की मौत हो जाती है और जो बचते हैं, कई बार उनकी जान बचाने के लिए उनकी आँखें निकालनी पड़ती हैं.

भारत में ब्लैक फ़ंगस की दवा की कालाबाज़ारी और लगातार बढ़ते मामले

कोरोना के बाद कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख़्याल?

आँखों के सर्जन डॉक्टर सपन शाह के मुताबिक़ अहमदाबाद में रह रहीं दीपिकाबेन मुकेशभाई शाह का मामला गुजरात से रिपोर्ट हुए ब्लैक फ़ंगस के शुरुआती मामलों में से एक था.

 

  • फंगल इंफेक्शन
    ब्लैक, व्हाइट, यलो फ़ंगस: क्या हैं ये तीनों फ़ंगल इंफ़ेक्शन और इन्हें कैसे पहचानें
  • ब्लैक फ़ंगस
    कोरोना से भी बड़ी चुनौती बनता ब्लैक फ़ंगस, ठीक होने के बाद करता है हमला
  • म्यूकर
    ब्लैक फंगस: कोरोना के मरीजों में जानलेवा बन रहा काले फफूंद का संक्रमण
  • म्यूकर
    ब्लैक फ़ंगस को ‘महामारी’ मानें, केंद्र को क्यों कहना पड़ा ऐसा

वो कहते हैं, “मैंने सितंबर में भी म्यूकरमायकोसिस के मरीज़ देखे थे, लेकिन वो सर्जरी के लिए तैयार नहीं थे.”पिछले साल अक्तूबर में कोविड से संक्रमित हुईं दीपिकाबेन की अभी तक चार सर्जरी हो चुकी हैं – नाक, आँख, मुँह की और एक और.उनकी जान बचाने के लिए उनकी दाहिनी आँख को निकालना पड़ा, मुँह के सभी दाँत निकालने पड़े, उनकी नाक से फ़ंगस साफ़ करना पड़ा और आख़िरी सर्जरी में दिमाग़ के नीचे स्थित एक हड्‍डी को हटाया गया क्योंकि फ़ंगस वहाँ भी पहुँच गया था.

डॉक्टर सपन शाह
 
आँख की 60 से अधिक सर्जरी

अक्तूबर से अभी तक डॉक्टर शाह आँख निकालने की 60 से ज़्यादा सर्जरी कर चुके हैं.14 नवंबर को जब दीपिकाबेन डॉक्टर सपन शाह के पास पहुँचीं, तो उनकी शिकायत थी कि उन्हें दाहिनी आँख से साफ़ नहीं दिख रहा था.डॉक्टर शाह ने बताया, “जब वो मेरे पास आई थीं, तब उनकी स्थिति बहुत ख़राब थी. मैंने उन्हें आँख निकालने की सलाह दी थी लेकिन उस वक़्त ऐसा करना सही नहीं माना जाता था. वो लोग भी संशय में थे. दो तीन दिन बाद उन्होंने आँख निकलवाने का फ़ैसला किया

You may have missed