वो राजा जो तब शादी करता है,

download (1)

अफ्रीका में एक देश है स्वाजीलैंड, जहां अब भी राजशाही चलती है. ये गरीब देश है लेकिन यहां का राजा खासी लग्जरी लाइफ जीता है. वो 15 शादियां कर चुका है. और शादियां कर सकता है. उसके पास महंगी कारों का काफिला है. हालांकि वो जब किसी महिला से शादी करता है, वो वो गर्भवती स्थिति में होती है. अगर उसके रनिवास में आई हुई महिला गर्भवती नहीं हो पाती तो वो उसकी संगिनी बन जाती है.

दुनिया में स्वाजीलैंड शायद अकेला देश बचा है, जहां पूरी तरह राजशाही सत्ता लागू है. हाल ही में यहां के राजा मस्वति तृतीय ने देश का नाम बदलकर किंगडम ईस्वातिनि रख दिया है. यहां के 53 साल के राजा की 15 बीवियां हैं, जिसमें एक का निधन हो चुका है. साथ ही कई संगिनी भी. यहां कोई भी महिला तभी राजा की बीवी का दर्जा पाती है, जब वो गर्भवती हो जाए, अगर ऐसा नहीं होता तो फिर वो संगिनी की जमात में शामिल हो जाती है.

You may have missed