भाग्यश्री समुद्र किनारे बालकनी में फ्रेंड्स संग

भाग्यश्री समुद्र किनारे बालकनी में फ्रेंड्स संग यूं पोज देती आईं नजर, बोलीं- जहां मिलें 4 यार…देखें Photos
भाग्यश्री (Bhagyashree) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती नजर आ जाती हैं.
दिल्ली:
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती नजर आ जाती हैं. भाग्यश्री (Bhagyashree) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फिर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो समुद्र किनारे एक बालकनी में अपनी फ्रेंड्स संग स्टाइलिश नजर में पोज देती नजर आ रही हैं. भाग्यश्री (Bhagyashree Photos) की ये तस्वीरें हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और साथ ही फैन्स इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं.



