: अनुराग कश्‍यप और तापसी पन्‍नू के यहां छापेमारी पर तेजस्‍वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना..

download (2)

: 3 मार्च, 2021 6:28 PM

''नाजी सरकार'': अनुराग कश्‍यप और तापसी पन्‍नू के यहां छापेमारी पर तेजस्‍वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना..

तेजस्‍वी यादव इन दिनों केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ काफी मुखर हैं (फाइल फोटो)

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्‍वी यादव (Tejashwi Yadav) ने फिल्‍म निर्देशक अनुराग कश्‍यप और एक्‍टर तापसी पन्‍नू के ठिकानों पर मारे गए आयकर विभाग (Income Tax Department) के छापे मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. गौरतलब है कि अनुराग कश्‍यय और तापसी पन्‍नू, पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और उनकी सरकार की नीतियों के खिलाफ आलोचना करते रहे हैं. तेजस्‍वी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन्‍होंने पहले IT, CBI और ED को मुखर और ईमानदार राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के चरित्र हनन के लिए तैयार किया. अब नाज़ी सरकार सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और कलाकारों के पीछे पड़ गई है. निंदनीय कार्रवाई.’

गौरतलब है कि फिल्मकार अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) और अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई और पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स टीम ने छापेमारी की है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई एक कर चोरी मामले में की जा गई है. इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों के अनुसार, 30 से ज्यादा जगहों पर इनकम टैक्स की छापेमारी की गई. इनकम टैक्स के सेक्शन 132 के तहत ये छापेमारी की गई.

You may have missed