रंजिश में दोस्त को लगाया ठिकाने: घर से बुलाकर ले गए थे दोस्त, दो दिन बाद बोले- वो भाखड़ा नहर में डूब गया

09062021-patialayouthmurder21721769-1_1623228840

पंजाब के पटियाला जिले में सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई है। बास्केटबॉल जूनियर विंग के नेशनल खिलाड़ी को उसके अपने ही दोस्तों ने भाखड़ा नहर में डुबो दिया। परिजन बेटे को तलाश रहे थे कि उन्हें उसे घर से बुलाकर ले जाने वाले दोस्तों पर शक हुआ। पुलिस ने सख्ती की तो उन्होंने सच उगल दिया।

खिलाड़ी की पहचान 17 वर्षीय इंद्रप्रीत के रूप में हुई है। उसके पिता धर्मपाल सिंह पंजाब पुलिस में सिपाही हैं और ग्रीन पार्क कालोनी में रहते हैं। पिता आर्मी से रिटायर होने के बाद पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। इन दिनों वह एसपी ट्रैफिक पलविंदर सिंह चीमा के ड्राइवर हैं। इंद्रप्रीत की दो बड़ी बहनें भी हैं।

आरोपियों की पहचान सरबलंद सिंह निवासी अंबिका एंक्लेव सनौर रोड, आर्यन संधू उर्फ बिल्ला निवासी संत एंक्लेव सूल्लर, आदेश प्रताप सिंह निवासी फतेहपुर राजपूतां व अनंत सिंह निवासी गांव दफ्तरी वाला घग्गा के रूप में हुई है। धारा 304 आईपीसी के तहत थाना पसियाणा में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में धर्मपाल सिंह ने बताया कि आर्यन संधू बास्केटबॉल का खिलाड़ी है और उनके बेटे इंदरप्रीत का सीनियर था। इस वजह से दोनों के बीच दोस्ती थी। वही उसे 7 जून की रात को घर से बुलाकर ले गया था। जब इंद्रप्रीत घर नहीं लौटा तो उन्होंने आर्यन से पूछा, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

पुलिस को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने आर्यन से सख्ती से पूछताछ की, जिससे आर्यन टूट गया और उसने सारी सच्चाई उगल दी। आर्यन ने बताया कि वह इंद्रप्रीत को जरूरी काम के बहाने ले गया था और दोस्तों के साथ मिलकर उसे संगरूर रोड स्थित पसियाणा थाना के सामने भाखड़ा नहर में डूबो दिया।

You may have missed