लुधियाना में बोरी में बंद युवती का शव मिलने से हड़कंप, गले पर तेजधार हथियार के निशान

police-investigation

थाना साहनेवाल के अधीन पड़ते कंगनवाल चौकी के इलाके रुद्रा कॉलोनी में मंगलवार सुबह उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब राहगीरों ने पुलिस को प्लॉट में बंद बोरी में शव मिलने की सूचना दी। थाना साहनेवाल की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरी को खोलकर देखा तो उसमें एक नौजवान युवती का शव था। पुलिस ने बाहर निकाल देखा तो युवती के गले पर तेजधार हथियार व मुंह और प्राइवेट पार्ट पर तेजाब गिरा हुआ पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने बड़ी ही बर्बरता से कल्ल किया है।

फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड ने शुरू की जांच

वहीं पुलिस ने युवती की पहचान नहीं होने के चलते फिलहाल शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वही मौके पर फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट, डॉग स्क्वायड की टीमों ने भी पहुंचकर जांच शुरू की।

युवती की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही पुलिस

इस संबंध में थाना साहनेवाल के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की पहचान ना होने के चलते शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस युवती की पहचान करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

You may have missed