लुधियाना में एनआरजी मंच ने थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी

लुधियाना में एनआरजी मंच की ओर से कोविड-19 की रोक थाम के लिए थाना फोकल प्वाइंट की ईश्वर कालोनी चौकी को सैनिटाइज किया गया। मंच के प्रधान अजय तिवारी ने कहा कि इस महामारी में हमें प्रशासन की ओर से जारी की गईं सभी गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। पुलिस द्वारा लोगों की सहायता के लिए दिन रात ड्यूटी की जा रही है। तिवारी ने कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि कोविड केसों में कमी आई है परंतु कोविड अभी जड़ से खत्म नही हुआ है। अगर हम लापरवाही बरतेंगे तो क्रोना फिर से अपनी जड़ें मजबूत कर लेगा। मंच के सदस्यों ने कहा कि आगामी चरणों मे थानों व सभी सरकारी कार्यालय जहां पब्लिक का ज्यादा आना जाना हो उन्हें सैनिटाइज किया जाएगा। ताकि इस बीमारी की चपेट में आने से लोग बच सके। इस दौरान शिव राजपूत, अभी मिश्रा, विजेंदर ठाकुर व संतोष आदि मौजूद रहे।



