प्रिंस हैरी की पत्‍नी मेगन मर्केल ने दिया दूसरी संतान को जन्म,

06_06_2021-meghan_markle_21714156_223050344

प्रिंस हैरी की पत्नी मेगल मर्केल ने एक बच्‍ची को जन्‍म दिया है। इस बच्‍ची का नाम लिली डायना रखा गया है। मालूम हो कि प्रिंस हैरी और मेगन ने साल 2020 में ब्रिटेन के शाही परिवार को छोड़ने का एलान किया था।

सांता बारबरा, एजेंसियां। ड्यूक और डचेज आफ ससेक्स के घर दूसरी संतान का जन्म हुआ है। डचेज आफ ससेक्स मेगन मर्केल ने शुक्रवार को एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रिंस हैरी और मेगन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दंपती अपनी दूसरी संतान लिलिबेट लिली डायना माउंटबेटन विंडसर का स्वागत कर रहे हैं। बच्ची का पहला नाम लिलिबेट महारानी एलिजाबेथ को प्यार से बुलाया जाने वाला नाम है।

वहीं दूसरा नाम उसकी दादी और हैरी की मां के सम्मान में है। यह बच्ची ब्रिटेन के ताज के उत्तराधिकारियों में आठवें स्थान पर है। बच्ची के जन्म की खबर के साथ उसकी कोई तस्वीर जारी नहीं की गई है। बच्ची का जन्म ऐसे समय हुआ है, जब शाही परिवार और दंपती के बीच दूरियां बढ़ी हुई हैं। हैरी और मेगन ने मार्च में ओप्रा विन्फ्रे को दिए साक्षात्कार में कई ऐसी बातों की जानकारी दी थी, जिससे शाही परिवार की आलोचना हुई थी।

प्रिंस हैरी और मेगन परिवार के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि मर्केल ने शुक्रवार को एक बच्ची को जन्म दिया। यह बच्‍ची पूरी तरह स्वस्थ है। इसका नाम लिलिबेट लिली डायना ( Lilibet Lily Diana) रखा गया है। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि नाम का पहला शब्द लिलिबेट महारानी का लोकप्रिय नाम है जबकि मध्य नाम बच्‍ची की दादी और प्रिंस हैरी की मां डायना के सम्मान में रखा गया है।

 

You may have missed