कच्चे पहाड़ को गिरने से बचाने के लिए निर्माण कार्य शुरु

WhatsApp Image 2024-05-04 at 16.12.26

जंजूआ, पठानकोट (तहलका टीवी)
रणजीत सागर बांध प्रशासन की ओर से बांध परियोजना की झील के साथ लगते कच्चे पहाड को गिरने से बचाने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।पिछले कई दिनों से रणजीत सागर बांध परियोजना की झील के किनारे लगने कच्चे पहाड से लगातार मिट्टी गिरने से उक्त कच्चे पहाड का मलवा झील में गिरने की संभावना बनी हुई थी। जिसके लिए आरएसडी प्रशासन ने शीध्र ही नोटिस लेते हुए गिर रहे पहाड को झील में गिरने से बचाने के लिए निर्माण कार्य शुरू की है। जिस पर रणजीत सागर बांध प्रशासन ने उक्त गिर रहे पहाड को सुरिक्षत करने के लिए निर्माण कार्य व मलवे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। डैमज प्रशासन के चीफ इंजीनियर सरदार शेर सिह, एसई एडमन जसवीर पाल सिंह, एक्सीयन नीरज कुमार व अन्य ने मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य को शुरू करवाते हुए बताया कि यह बात ठीक है कि उक्त पूरा पहाड पूरी तरह कच्चा है। पहले से ही बांध प्रशासन की ओर से इस कच्चे पहाड को गिरने से रोकने के लिए सीमेंट वर्क किया गया था।परंतु उक्त सीमेट वर्क की मियाद धीरे धीरे समाप्त होने पर कच्चा पहाड से मिट्टी स्वयं ही गिर कर झील के किनारे आने की संभावना बन रही थी। जिसके लिए बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही इस कार्य को करने की जरूरत थी। चीफ इंजीनियर सरदार शेर सिंह ने बताया कि इस समय पहले स्टेज पर लगभग पचास फीट ऊंचा व साठ फुट लंबा सीमेंट वर्क करवा कर पूरे पहाड को गिरने से रोका जाएगा।जिसके बाद अलग भागों को शुरू कर दिया जाएगा। बरसात से पहले ही इस कच्चे पहाड को गिरने से बचाने के लिए पहाड को पक्का करने के लिए निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है। उन्होनें बताया कि यह पूरा कार्य दो स्टेज में किया जाएगा। जिसमें पहली स्टेज में लगभग पचास फीट ऊंचें पहाड को कवर किया जाएगा । बताया कि पहले भी इस गिर रहे पहाड से बांध परियोजना की झील में कोई भी प्रभाव नहीं पडने वाला था। परंतु फिर भी भविष्य में ओर पहाड का मलवा न गिर सके। इसके लिए पूरी तरह सेफ मोड पर निर्माण कार्य करवा कर झील के साथ लगते पहाडों को सुरिक्षत कर दिया जाएगा।

You may have missed