coronavirus-deaths-1621308075

कोरोना वायरस के नए मामले तो कम हो रहे हैं लेकिन मौतों में कमी नहीं आ रही है

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामले कम हो रहे हैं और साथ में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है जिस वजह से कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों में तेजी से गिरावट आई है। लेकिन जो सबसे ज्यादा चिंता की बात है वह कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौतें हैं। मौतों का आंकड़ा कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस की वजह से 4329 लोगों की जान चली गई है। अबतक इस वायरस से देश में 278719 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

लेकिन कोरोना के कम होते केस कुछ हद तक राहत जरूर दे रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना वायरस के 2.63 लाख नए मामले दर्ज किए गए हैं। लगातार दूसरे दिन नए केस 3 लाख से कम आए हैं। कोरोना मरीजों की पहचान के लिए पिछले 24 घंटों के दौरान 1869223 टेस्ट हुए हैं और उनमें 2.63 लाख लोग पॉजिटिव मिले हैं, यानि कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट भी घटकर 14.09 प्रतिशत तक आ गया है।

You may have missed