लुधियाना।लगातार बारिश से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली है तो दूसरी ओर जलभरा से आम लोगों और कारोबारियों का जीना मुहाल हो गया है। इंडस्ट्रियल एरिया फोकल प्वाइंट सहित शहर के कई चौकों, जैसे बस्ती जोधेवाल, समराला चौक, गिल रोड फ्लावर नीचे चौक में पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया है।

फोकल प्वाइंट में पानी जमा होने से श्रमिकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। रात से ही बारिश होने के कारण सुबह कामगारों को फैक्ट्रियों में जाने में परेशानी हुई। फोकल प्वाइंट फेज-8 में अंदर की सड़कें एक से दो फीट नीचे धंस गई हैं। न केवल सड़कों पर एक से दो फीट पानी भर गया बल्कि फैक्ट्रियों में भी घुस गया।इससे कामकाज ठप होने के साथ-साथ नुकसान भी हो रहा है।

jagran

लुधियाना के फोकल में बारिश के बाद सड़कों पर भरा पानी।

फोकल प्वाइंट फेज 8 एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ओपी बस्सी ने मांग की कि इन अधूरी सड़कों जल्द से जल्द बनाया जाए अनन्था स्थिति नाजुक होगी। फोकल प्वाइंट के उद्यमियों का कहना है कि सरकारी प्रोजेक्ट इतनी धीमी गति से चलते हैं कि लोगों की परेशानी दूर नहीं होती। सरकार को प्रोजेक्ट समय सीमा में तय करने चाहिए।

jagran