साइबर क्राइम: हेमकुंट पेपर मिल मालिक ने लिमिट बढ़ाने को ऑनलाइन ढूंढा बैंक का नंबर, डाॅयल करने पर ठगों ने खाते से निकाले 7 लाख

2021_1$largeimg_1060824125
लुधियाना | साइबर ठगों ने एक कारोबारी को बातों में उलझाकर लाखों की चपत लगा दी। पीड़ित गुरकीर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिन्होंने दो महीने की जांच के बाद पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान समर बहादुर पटेल, राजू आथा, सम्राट, इशान और सोनाली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरकीर सिंह ने बताया कि उनकी हेमकुंट पेपर मिल है। जिनकी एचडीएफसी बैंक की लिमेट 10 लाख है। लेकिन उन्होंने लिमेट बढ़वानी थी।

जिसके लिए ऑनलाइन गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया था। जो नंबर उन्हें मिला, उस पर उन्होंने बात की। सामने वाले शख्स ने खुद को बैंक का मुलाजिम बताकर उनसे बात की और नेटबैंकिंग की मदद से उनकी लिमिट बढ़ाने का सिस्टम बताया। इसके बाद बातों में उलझाकर उसने डिटेल ले ली और उनका मोबाइल फोन हैक कर लिया। कुछ देर बाद ही अलग-अलग खातों में पैसे ट्रांसफर होने लगे।

6 खातों में उनके अकाउंट से 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने जानकार की मदद से बैंक का खाता बंद करवाया। जब उन्होंने बैंक से पैसे वापस दिलाने की बात कही तो उन्हें कोई मदद नहीं मिली। लिहाजा शिकायत पुलिस से की। जिन्होंने पड़ताल के बाद पर्चा दर्ज कर दिया।

You may have missed