भाजपा लुधियाना ने लगभग 125 स्थानों पर देखा मन की बात का 123वां एपिसोड

लुधियाना 29 जून ( अमरीक सिंह प्रिंस)
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान के दिशा निर्देशा अनुसार भाजपा लुधियाना के सभी वार्डों में लगभग 125 स्थानों पर मन की बात का 123वां एपिसोड भाजपा के कार्यकर्ताओं दवारा देखा गया। एक विशेष प्रोग्राम भाजपा की 49 न.वार्ड की पार्षद सुनीता शर्मा के निवास स्थान पर रखा गया जिसमें जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान,जिला उपाध्यक्ष नवल जैन विशेष रूप से ओर मन की बात का कार्यकर्म वार्ड न 49 के कार्यकर्ताओं के साथ देखा ओर चर्चा की।
123वें एपिसोड में एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस पर बात की और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सफलता का जिक्र किया। उन्होंने कलबुर्गी की रोटी और मेघालय के ऐरी सिल्क के बारे में भी देशवासियों को बताया।
इसके बाद मोदी जी ने आपातकाल का समय याद करते हुए कहा कि इमरजेंसी के समय पर अभिव्यक्ति की आजादी खत्म कर दी गई थी। लोगों पर अत्याचार हुआ था, लेकिन भारत की जनता नहीं हारी और इमरजेंसी खत्म होने के बाद इसे लगाने वाले लोग चुनाव हार गए थे। मोदी जी ने कहा कि हमें आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को याद रखना चाहिए। इससे हमें अपने संविधान को बचाए रखने की ऊर्जा मिलती है।। इस बीच सेहत पर बात करते हुए उन्होंने खाने में 10 फीसदी तक तेल कम करने की बात दोहराई और लोगों से स्वदेशी सामान खरीदने की अपील भी की।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने तीर्थ यात्रियों की मदद करने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए कैलाश पर्वत का जिक्र किया और कहा कि अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। पीएम ने तीर्थ यात्राओं पर जाने वाले सभी लोगों को और उनकी मदद करने वाले लोगों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री मोदी जी ने इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत की उपलब्धियों की तारीफ की है। आंखों की बीमारी ट्रैकोमा देश में एक समय पर आम थी। इलाज नहीं मिलने पर इससे लोग अंधे भी हो जाते थे, लेकिन भारत सरकार ने इसे खत्म करने का संकल्प लिया। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा फ्री घोषित कर दिया है। मन की बात का 123वां एपिसोड देखने के लिए जहा हर वार्ड में व सर्कल में मन की बात का कार्यकर्म देखा गया गया। वही वार्ड न. 49 में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नवल जैन,राज कुमार,महिला मोर्चा की संतोष विज,संसाक,किशोर,रशपाल,नवीन शर्मा,रूपम शर्मा,सूरज जेटली,राजिंदर कुमार,एच.के वर्मा,अशोक गर्ग,जसप्रीत, मनप्रीत सिंह,जैरथ,सतपाल सिंगला,शिवम् शारदा,जतिंदर शर्मा,एवं रिंकल इत्यादि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मन की बात का कार्यकर्म देखा।



