भाजपा ने दिया आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका वार्ड न.32 से आप के कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल

लुधियाना 16 जुलाई (DPTI ) भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की अध्यक्षता में भाजपा के स्थानीय कार्यालय लुधियाना में एक बैठक के दौरान गयासपुरा सर्कल के वार्ड न 32 से आम आदमी पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ता भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कि देश हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान ने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनकर पार्टी में शामिल करवाया।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं में अखिलेश पांडे,जतिंदर यादव, राजवीर सिंह,लखविंदर सिंह रमनदीप सिंह,छोटू वर्मा, सुदामा यादव,गुरमेल सिंह, सोनू,अमनदीप सिंह ने आप को अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हुए।मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा,उपाध्यक्ष डॉ.निर्मल नय्यर,भाजपा के सीनियर नेता सतपाल सग्गर ,सर्कल प्रधान सुरेश अग्रवाल,हिमांशु कालड़ा मौजूद थे ।



