आर्य कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुराना बाजार लुधियाना में भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा व्यास पूर्णिमा उत्सव का आयोजन

लुधियाना 15 जुलाई (DPTI ) भारतीय शिक्षण मंडल के तत्वावधान में आर्या कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लुधियाना में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में व्यास पूजा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती अनु शर्मा, सभी अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। भारतीय शिक्षण मंडल, लुधियाना,पंजाब प्रांत की सदस्या एवं कमला लोहटिया सनातन धर्म महाविद्यालय, लुधियाना की सहायक प्राध्यापिका निधि शर्मा ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बच्चों को पौराणिक ग्रंथों एवं पुराणों से उदाहरण देते हुए, माता-पिता, समस्त गुरुजनों एवं प्रभु के प्रति श्रद्धा रखते हुए, उनके मान-सम्मान एवं आज्ञा पालन करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनु शर्मा ने भारतीय शिक्षण मंडल द्वारा व्यास पूजा का आयोजन करवाए जाने की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।



